‘आकाश को अब बसपा से निकालने की जरुरत नहीं पड़ेगी’, मायावती ने क्यों कहा ऐसा? खुद बताई वजह
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि आकाश आनंद को अब बसपा से कभी निकालने की जरूरत नहीं पडे़गी। मायावती का कहना है कि अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद उनको अब आकाश पर पूरा भरोसा है कि वे अब राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे। मायावती ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आकाश आनन्द की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है।
मायावती ने एक्स पर कहा कि आकाश आनन्द को बीएसपी में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है। मायावती ने कहा कि मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि आकाश आनन्द को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।

