अनुष्का शर्मा ने माता-पिता संग वर्सोवा में खरीदे ₹25.80 करोड़ के 2 अपार्टमेंट, पति विराट संग ली थी 8 एकड़ जमीन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर पिछले दिनों भी खबर आई थी कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी में निवेश किया है और अब अनुष्का की मां को लेकर नई इन्वेस्टमेंट की खबर है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा और उनके माता-पिता, आशिमा और अजय कुमार शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा में स्थित दो अपार्टमेंट कुल ₹25.80 करोड़ में खरीदे हैं। दोनों एग्रीमेंट 8 जुलाई, 2026 को रजिस्टर किए गए थे।
इस खरीदारी के साथ, अनुष्का शर्मा और उनके परिवार के पास अब उसी मंजिल पर तीन अपार्टमेंट हो गए हैं। इन तीनों अपार्टमेंट की कुल कीमत लगभग ₹44 करोड़ है। कागजात के अनुसार, अनुष्का शर्मा ने इस प्रोजेक्ट में ₹14.89 करोड़ में 2,153 स्क्वेयर फ़ीट का अपार्टमेंट खरीदा है। इस सौदे के लिए उन्होंने ₹74.47 लाख की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। इस अपार्टमेंट के साथ बेसमेंट में तीन कवर्ड पार्किंग स्पेस भी मिलेंगे और उम्मीद है कि यह 30 जून, 2031 से पहले मिल जाएगा।

