वसीयत में जमीन-मकान, प्रॉपर्टी आपके नाम, अब Mutation कैसे होगा? जानिए कानूनी प्रक्रिया
किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी जमीन-मकान, प्रॉपर्टी या अन्य अचल संपत्ति यदि वसीयत के जरिए आपके नाम की गई है, तो अगला सवाल होता है, सरकारी कागजों में नाम कैसे बदलेगा? आम तौर पर कानूनी प्रक्रिया में इसके लिए संबंधित तहसील या राजस्व कार्यालय में नामांतरण यानी Mutation के लिए आवेदन किया जाता है और वसीयत, मृत्यु प्रमाणपत्र तथा संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जमा किए जाते हैं।

