‘बागेश्वर धाम में महिलाएं अकेली न आएं’, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा फोन में विडियो बनालो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से भी जानाा जाता है उन्होंने हाल ही में एक हनुमत कथा में महिलाओं और लड़कियों से विशेष आग्रह किया है। यह आग्रह उनके सनातन धर्म की चिंता को लेकर है। वैसे हाल फिलहाल में बाबा का नाम कई विवाद से भी जुड़ता रहा है। बीते दिनों बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर जो उन्होंने कहा था उसको लेकर बंगाल में काफी उबाल मचा था क्योंकि नॉनवेज खाने वाले को उन्होंने पाखंडी कह दिया था।

सितंबर के महीने में ही उन्होंने लुधियाने के एक कार्यक्रम में एक विशेष वर्ग के लिए भैया सैंया वाला बयान दिया था जिसको लेकर भी मामला काफी तूल पकड़ लिया था। अब वृंदावन में श्रीहित प्रेमानंदजी महाराज के आश्रम में हुए रसिक दुलारी के मामले के बाद से बागेश्वर बाबा काफी सतर्कता दिखने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं और लड़कियों को लेकर जो उन्होंने अपनी कथा में कहा है वह भी इन्हीं प्रकरण के बाद की उनकी चिंता को दर्शाता है।