चेहरे पर निखार चाहिए तो अभी छोड़ दीजिए ये 5 आदतें, आयुर्वेदिक एक्स्पर्ट ने मना किया इन कामों को करने से

चेहरे को गर्म पानी से धोना है गलत

सर्दियों में लोग गर्म पानी से ही चेहरा धोते हैं। लेकिन आयुर्वेद इसे सही नहीं मानता है। आयुर्वेद कि हिसाब से यह त्वचा की प्राकृतिक नमी और चिकनाई को दूर करके उसे रूखा बना सकता है। इससे त्वचा में खिंचाव और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

त्वचा की बाहरी परत पर मौजूद नेचुरल ऑयल त्वचा के लिए जरूरी हैं। लेकिन अगर बार बार गर्म पानी से चेहरा धोया जाएगा तो यह नेचुरल ऑयल हटने लगता है और इससे त्वचा के नेचुरल बेरियर भी कमजोर पड़ जाते हैं। इसलिए आपको बहुत गर्म पानी से बचने की जरूरत है। आप जितना सह जाए उतना हल्का गुनगुना पानी लेकर चेहरा धो सकते हैं।

क्या करें?

  • चेहरा धोने के लिए सामान्य या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • सर्दियों में भी बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं।
  • चेहरा धोने के बाद त्वचा को तौलिए से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं।
  • त्वचा थोड़ी नम हो, तभी मॉश्चराइजर लगाएं।
  • अगर आपकी त्वचा पहले से रूखाी या संवेदनशील है, तो गर्म पानी से बचना और भी जरूरी हो जाता है।